सुविधा इसी माह:खमतराई के पुराने टू-लेन पुल के समानांतर नया बनाया, दोनों को जोड़कर अब बन गया फोरलेन

कोरोना काल के दौरान और लाॅकडाउन खत्म होने के बाद राजधानी को सबसे पहले खमतराई के दोगुने चौड़े ओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी, वह भी इसी महीने। मोहबाबाजार के बाद यह दूसरा ओवरब्रिज है, जो आधा पुराना और आधा नया है।

यानी, पुराने संकरे ओवरब्रिज के समानांतर उसी चौड़ाई का दूसरा नया ओवरब्रिज बनाया गया, फिर दोनों को जोड़कर मिलाया जा रहा है। नए बने ओवरब्रिज पर रविवार को डामरीकरण का फाइनल काम किया गया। अब फिनिशिंग बची है। दोनों को मिलाकर लगभग 80 फीट चौड़े यानी फोरलेन हुए इस ओवरब्रिज पर ट्रैफिक फरवरी के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।

शहर आने वाला ट्रैफिक नए पुल से

अब तक वहां एक ही पुल से ट्रैफिक चल रहा है, जिसकी चौड़ाई 40 फीट है और यह करीब 40 साल पुराना है। उससे लगकर बनाया गया नया ओवरब्रिज भी 40 फीट चौड़ा है। दोनों जोड़कर शुरू होंगे, तब रायपुर से भनपुरी होकर बिलासपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पुराने पुल से गुजारा जाएगा। इसी तरह, बिलासपुर-भनपुरी की ओर से शहर आने वाले नए पुल पर चलेंगे। अर्थात, दोनों पुल वन-वे होंगे जैसा मोहबाबाजार में किया गया है।

रोज सवा लाख वाहन, कई बार जाम

ट्रैफिक पुलिस और पीडब्लूडी की सर्वे के मुताबिक अभी पुराने पुल से आने-जाने वाले कुल 1.25 लाख वाहन दिनभर में गुजरते हैं। इस वजह से यह हमेशा जाम रहता है। नया फ्लाईओवर शुरू होने से यही ट्रैफिक दो हिस्सों में बंट जाएगा। पुलिस का मानना है कि नई चौड़ाई दोनों ओर के ट्रैफिक के लिए पर्याप्त होगी।


 

Popular posts
छोटी-छोटी खुशियों से बड़ा बदलाव ला रहा है सुशासन तिहार, लोगों के सपने हो रहे हैं साकार अनुज शर्मा
Image
अनावरण से तीन दिन पहले ही गायब हो गई पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा, मची अफरातफरी, मिली ऐसी हालत में
Image
आनंद नगर में नाली चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन संपन्न विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का दिया आश्वासन
Image
झाड़-फूंक से उतारता था लोगों का जहर, बाबा को जब जहरीले नाग ने काटा तो हवा हो गई तंत्र-विद्या, करने लगा ऐसी अपील
Image
राजधानी में 2 से 3 दिनों में होगी मानसून की एंट्री, गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
Image