मुंगेली, छत्तीसगढ़। मिलिट्री नर्सिग सेवा बीएससी (नर्सिंग) 04 वर्षीय (नर्सिंग) कोर्स में मेरिट कम विकल्प के आधार पर 2021 में प्रवेश के लिए भारतीय अविवाहित/परित्यक्ता/ विधवा केवल भारतीय महिला आवेदक जिनका जन्म 01 अक्टूबर 1996 से 30 सितम्बर 2004 तक हुआ है और जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्था, बोर्ड से बारहवीं परीक्षा भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 रू अंको के साथ उत्तीर्ण किया हो से आवेदन कर सकते हैं।
दिनांक 17 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 तक निर्धारित शुल्क 750/- रू. जो ऑनलाइन अदा किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन पत्र निर्धारित वेबसाइट पर आमंत्रित किए गए हैं। 04 वर्षीय कोर्स के सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली महिलाओं को मिलिट्री नर्सिंग सेवा में स्थायीध्अल्प सेवा आयोग में नियम एवं शर्तों के आधार पर आबंटन दिया जायेगा। इसके पूर्व चयन के पश्चात् आवेदक को एक एग्रीमेंटध्बाण्ड मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में सेवा प्रदान करने के लिए भरना होगा।
