रायपुर। संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने अंग्रेजी अखबार समूह द्वारा विभिन्न मापदंडों के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम देश के चुनिंदा 100 ताकतवर हस्तियों में से 26वें नंबर पर सूचीबद्ध किये जाने को पूरे छत्तीसगढ़ व कांग्रेस पार्टी के किये गौरव की बात कही है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बधाई दी है
विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस उपलब्धि के लिए अपने बधाई संदेश में कहा है। आप छत्तीसगढ़ के गौरव हो और पूरे कांग्रेस पार्टी को आप पर नाज है। पूरे देश में आज जिस तरह से राजनीति को कुछ लोग विपरीत दिशा में ले जा कर लोकतंत्र को धूमिल करने तुले हैं, इस दौर में आपकी यह उपलब्धि निश्चित तौर पर भारतीय राजनीति में एक स्वच्छ परंपरा को जन्म देगी, साथ ही साथ आपके उपलब्धि के पायदान को 26 से 1 नंबर तक ले जाने बलवती प्रदान करेगी।
