हनीमून के तोहफे में छिपी 10 साल की सजा! एक करोड़ जुर्माना भर कर आखिरकार रिहा हुआ कपल


 मुंबई के कपल ओनिबा और शारिक कुरैशी कतर में हनीमून मनाने गए थे। जहां उन्हें ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2019 में उन्हें 10 साल की जेल की सजा और 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। कतर के भारतीय दूतावास ने बताया कि जल्द ही कपल मुंबई लौटेगा।

कपल को हमद इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जुलाई 2019 में गिरफ्तार किया गया था। उनके बैग से अधिकारियों ने 4.1 किलोग्राम हैशिश बरामद किया था। शारिक की चाची तबस्सुम कुरैशी ने दोनों को दूसरे हनीमून पर भेजा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब कपल के घरवालों को तबस्सुम का मोबाइल मिला। इस मोबाइल में तबस्सुम और ड्रग्स तस्करों के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तबस्सुम को गिरफ्तार कर लिया। ओनिबा की मां कौसर परवीन ने कहा कि कपल के छूटने से हम बहुत खुश हैं।

शारिक के पिता शरीफ कुरैशी 15 महीने तक कतर में रहे और इस दंपति के लिए वकील रखा। अदालत ने दंपति को 10 साल की जेल की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील की। 27 जनवरी, 2020 को अपील अदालत ने कपल की याचिका को खारिज कर दिया। जनवरी 2021 में, कैसशन (आपराधिक विभाग) की अदालत ने युगल के वकील द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की सुनवाई और समीक्षा की। अगले महीने, उनकी अपील स्वीकार कर ली और सजा को रोक दी गई।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image