रायपुर पुलिस का एक्शन:इतने चाकू मिले कि पुलिस कंट्रोल रूम की मेज भर गई; 119 नाबालिगों ने ऑनलाइन मंगवा रखे थे खतरनाक बटन वाले चाकू, सब जब्त


 रायपुर पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया के लोग कॉन्फ्रेंस रूम में पहुंचे तो लगभग 30 फीट लंबा टेबल चाकूओं से भरा हुआ था। टेबल की दोनों तरफ चाकू रखे हुए थे। लकड़ी, स्टील, प्लास्टिक बॉडी के चाकू, क्रेडिट कार्ड और बंदूक के आकार के चाकू। छोटे चाकू से लेकर एक फिट तक लंबे खंजर यहां नजर आए। ये सब शहर के युवकों से बरामद किए गए हैं।

दरअसल, पिछले कुछ महीनों में रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ीं हैं। इस वजह से पुलिस एक अभियान चलाया। इसके तहत ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए चाकू मंगवाने वालों की जानकारी पुलिस ने निकाली और सभी से संपर्क कर अब तक 318 चाकू शहर के थानों में जमा करवाए गए।

नाबालिग धौंस जमाने के लिए रखे हुए थे चाकू
मंगलवार को इसी की जानकारी सिटी SP लखन पटले ने दी। उन्होंने बताया कि रायपुर में 502 और आस-पास के जिलों में 282 लोग ऐसे मिले हैं जिन्होंने फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी वेबसाइट से चाकू मंगवा लिए। 119 नाबालिगों के पास से जानलेवा धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो नशे के आदि हैं और किसी घटना को अंजाम देने या लोगों को डराने के लिए चाकू अपने पास रखे हुए थे।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image