छत्तीसगढ़ के इन जिलों में धारा 144 लागू, लगी पाबंदी, घर पर ही मनेगी होली-रमजान


 नारायणपुर: कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा हुआ है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन अधिक संक्रमण वाले इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। बता दें कि प्रशासन ने मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, पेंड्रा, नारायणपुर और जशपुर जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

होली व रमजान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का पालन के साथ ही जुलूस, धरना प्रदर्शन व समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही जिले में आज से ही धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बाद अब सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकेंगे। साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 2106 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और 430 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं दूसरी ओर 29 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4011 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image