17 साल में 192 बार ड्राइविंग टेस्ट में फेल होकर इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, अब तक दे चुका है 1 लाख से ज्यादा फीस


 कहते हैं की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसी सोच के साथ 17 साल से ड्राइविंग सीख रहे एक शख्स ने अब नया रिकार्ड बनाया है। वहीं इस 17 साल में अब तक 1 लाख से भी​ ​अधिक फीस का भुगतान कर चुका है।

पोलैंड में एक 50 साल के शख्स ने ड्राइविंग टेस्ट में 192 बार फेल होकर अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया है। पिछले 17 सालों से ड्राइविंग का थ्योरी टेस्ट पास करने की कोशिश कर रहा है लेकिन हर बार उसका प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है।

बता दें कि पोलैंड में ड्राइवर लाइसेंस को हासिल करने के लिए किसी भी व्यक्ति को पहले एक थ्योरी परीक्षा को पास करना होता है और उसके बाद उसे एक प्रैक्टिकल पेपर भी देना होता है। खास बात ये है कि कोई भी एडल्ट कितनी भी बार इस परीक्षा को दे सकता है। इस परीक्षा का पास रेट थ्योरी रेट के लिए अक्सर 50 से 60 प्रतिशत होता है वहीं प्रैक्टिकल के लिए ये संख्या 40 प्रतिशत है।