छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में तीसरी बार देश में नंबर-1 बनाने सीएम बघेल ने जारी किया एंथम, शंकर महादेवन ने दी है आवाज


 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य का स्वच्छता ऐंथम ‘स्वच्छ बने हे छत्तीसगढ़ हा, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ जारी किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने इस ऐंथम में अपनी आवाज दी है।

भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-21’ में तीसरी बार नंबर वन के पायदान पर पहुंचने के लिए राज्य शहरी एवं विकास अभिकरण द्वारा राज्य का स्वच्छता ऐंथम बनाया गया है। इस ऐंथम के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि राज्य के नागरिकों के योगदान से ही छत्तीसगढ़ स्वच्छता का ताज तीसरी बार हासिल कर सकेगा।

तीसरी बार भी ऐसी ही उपलब्धि हासिल करने के लिए ऐंथम जारी किए जाने के अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने दायित्वों का पालन करने का आह्वान किया है।

 

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image