रायपुर, छत्तीसगढ़। लापता ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव का शव नागपुर के लॉज में मिला है। राजेश 1 मार्च से लापता थे। नागपुर के सीताबर्डी इलाके के लॉज में उनका शव मिला है। सूचना मिलती है रायपुर पुलिस नागपुर के लिए रवाना हो गई है।
लापता ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव की लाश मिलने से राजधानी में सनसनी मच गई है। जानकारी के मुताबिक राजेश श्रीवास्तव 1 मार्च को मंत्रालय से लापता हुए थे।
लापता होने की सूचना के बाद से ही पुलिस की टीम उनकी खोज में जुटी हुई थी।
