खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके पहले दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी संक्रमित हो चुके हैं।
विधायक अरुण वोरा होम आइसोलेशन में चले गए हैं।
रैपिड एंटीजन टेस्ट में विधायक अरुण वोरा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मौसम बदलने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है,सभी को कोरोना संक्रमण के खिलाफ सचेत रहना चाहिए। विधायक अरुण वोरा ने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।
