होली का हुड़दंग:दूधवाले को मारा पानी का गुब्बारा, विरोध करने पर पहले पीटा फिर मार दिया चाकू



 रायपुर शहर के कई हिस्सों में होली से पहले पानी के गुब्बारे मारे जाने का हुड़दंग शुरू हो जाता है। राहगीरों को बच्चे या शरारती युवक पानी का गुब्बारा मारकर भग जाते हैं। शहर के तेलीबांधा इलाके में भी इन दिनों कुछ ऐसा ही आलम है। मगर होली का यह हुड़दंग इस इलाके में जानलेवा साबित हो चुका है। एक दूधवाले पर किसी ने पानी का गुब्बारा मार दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और एक युवक ने दूधवाले के पेट में चाकू मार दिया। अब इस मामले की छानबीन तेलीबांधा थाने की पुलिस कर रही है।

यह है पूरा मामला
पूरन लाल यादव, 24 साल का यह युवक माना के टेमरी इलाके में रहता है। परिवार दूध बांटने का काम करता है और पूरन भी इसी काम में हाथ बंटाता है। रोज की तरह वह तेलीबांधा इलाके में के सिंधी भवन के पास अपने ग्राहकों को दूध बांटने आया हुआ था। इतने में किसी ने पानी का गुब्बारा मार दिया। कपड़े गीले हो गए, रास्ते में रुककर पुरन ने पास ही खड़े लड़कों को टोका। कुछ लड़कों का गुट पूरन के पास आया और मारपीट करने लगा। किसी ने बाल खींचे तो किसी ने थप्पड़ मार दिया।

हंगामा चल ही रहा था कि इतने में पीयूष सिंधी नाम के युवक ने अपने पास रखे चाकू से पूरन के पेट में वार कर दिया। काले रंग की स्कूटर से फरार हो गया। पूरन जमीन पर गिर चुका था। उसके चाचा राजेश यादव ने उसे शंकर नगर के आरोग्य हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया और सारी बात पुलिस को बताई। अब इस मामले में पुलिस पीयूष सिंधी नाम के युवक को खोज रही है।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image