जानकारी के अनुसार नीलामी के लिए 11 से 14 सौ रुपए तक बेस रेट आया है, राज्य के लगभग 150 बिडरों ने यह रेट दिए हैं, लेेकिन रेट पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल उपसमिति लेगी, 20.50 लाख मीट्रिक़ टन धान की नीलामी की जाएगी।
बता दें कि इस साल सरकार ने लगभग 93 लाख मिट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है,छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केंद्रीय पूल में राज्य के धान का कोटा बढ़ाने की मांग को केंद्र द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के कारण राज्य सरकार ने एमएसपी पर खरीदी गई करीब 20 लाख मीट्रिक टन धान की नीलामी खुले बाज़ार में करने की कवायद शुरू कर दी है। पूरे राज्य में सरकार द्वारा खरीदा गया कुल धान का करीब 21 लाख टन सरप्लस खुले में रखा हुआ है, समय रहते इसका निराकरण होना आवश्यक है।
