बिना मास्क के कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री:​​​​​​​अमरजीत भगत बोले- 'कोरोना मेरे को न पकड़ेगा, मुझे इसका टेंशन नहीं रहता'


 छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए सरकार मास्क लगाने व सावधानी बरतने की अपील कर रही है, लेकिन सूबे के खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को इससे फर्क नहीं पड़ता। वह बिना मास्क के सरगुजा में घूमते रहे। जब पूछा गया तो बोले कि 'कोरोना मेरे को न पकड़ेगा, मुझे इसका टेंशन नहीं रहता'।

दरअसल, सीतापुर से विधायक अमरजीत भगत गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान वे लोगों से मिलते-जुलते रहे। फोटों भी खिंचवाई, लेकिन कहीं भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। उनके साथ मंच पर मौजूद किसी अतिथि ने भी मास्क लगाना जरूरी नहीं समझा। कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद भी वह लोगों से मिलते रहे। जिसने मुलाकात कर रहे थे वह भी बिना मास्क के ही दिखाई दिए।

डर तो लगता है पर क्या करूं, लोगों से मिलते समय लगा लेता हूं
कार्यक्रम के बाद जब मंत्री अमरजीत जाने लगे तो मीडिया ने उनसे बात की और मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा। इस पर मंत्री भगत ने कहा कि मैं मास्क नहीं पहनूंगा तो कोरोना मेरे को न पकड़ेगा। मुझे इसका टेंशन नहीं रहता है। फिर बोले कि मैं प्रयास करता हूं कि मैं हमेशा मास्क पहनूं, लेकिन यह संभव नहीं हो पाता। यह भी कहा कि डर तो लगता है क्या करूं। लोगों से मिलते समय मास्क लगा लेता हूं, फिर तुरंत इसके बाद मास्क निकाल लेता हूं।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image