न रोड सेफ्टी न कोरोना सेफ्टी:रायपुर से लौटने के बाद सचिन हुए पॉजिटिव, यहां जिस कमरे में रहे खिलाड़ी उसे किया गया सैनिटाइज; मैच देखकर लौटे कांग्रेस नेता की मौत


 रायपुर में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को रोड सेफ्टी के लिए जागरुक करने आए सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 22 मार्च को सचिन रायपुर से मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। नवा रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में 5 से 21 मार्च तक खेले गए मैच के बाद ऐसा भी नहीं हुआ कि सड़क हादसों में कोई कमी आई हो। दूसरी तरफ, कोरोना के मरीज भी बढ़ चुके हैं। आलम ये है कि शहर में 5 इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए गए हैं। रायपुर में शुक्रवार की रात तक की स्थिति में 689 नए मरीज मिले हैं। अकेले रायपुर में पिछले एक साल में 870 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में इस वक्त 4,139 मरीज एक्टिव हैं।

सोशल मीडिया पर दी पॉजिटिव होने की जानकारी
सचिन तेंदुलकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने बताया कि मैं लगातार टेस्ट करा रहा था और कोरोना से बचने के लिए सभी कदम भी उठा रहा था। हालांकि, हल्के लक्षण के बाद आज मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। सचिन बताया कि उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। वे डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सचिन को अब क्रिकेटर इरफान पठान, युजवेंद्र चहल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ट्वीटर के जरिए अपनी दुआएं भेज रहे हैं।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image