रहस्यमय तरीके से मंत्रालय से लापता हुए ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप



 रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर अचानक नया रायपुर स्थित मंत्रालय से लापता हो गए हैं। जिनके गायब होने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज कराई गई है। उनके लापाता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय राजेश श्रीवास्तव मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एक मार्च को राजेश श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ दफ्तर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी कार लेकर वापस चली गई लेकिन देर शाम तक जब राजेश श्रीवास्तव अपने घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिवार के लोगों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया

जिसके बाद कार्यालय में लगे सारे CCTV फुटेज को खंगाला गया। जिसमें वो दोपहर करीब 12 बजे के कार्यालय से निकलते हुये दिखायी दे रहे हैं। CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी शिकायत राखी थाने में दर्ज करायी है। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image