द्रोणिका का असर, प्रदेश के कई जगहों में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी


 रायपुर। मध्य महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रीय चक्रवात सिस्टम और कर्नाटक से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक बनी द्रोणिका ने छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज को बदल दिया है। इसी के चलते प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं और तापमान 3 से 4 डिग्री गिर चुका है।

लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार कम से कम 2 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। कर्नाटका से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक बनी द्रोणिका धीरे-धीरे पूरब की तरह शिफ्ट हो रही है। जिसके चलते दक्षिण से गर्म और आर्द्र हवा प्रदेश पहुंच रही है।

इसके प्रभाव से आज दक्षिणी और मध्य हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कल मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक कल उत्तरी, विशेषकर मध्यप्रदेश से सटे जिलों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी भी दे रहे हैं।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image