अमेरिका में अपने पोती के कमरे में विस्तर के पास एक रहस्यमय आकृति को देखकर एक महिला के होश उड़ गए। लास वेगास में रहने वाली टोरी मैकेंजी (Tory McKenzie) नाम की एक महिला ने अपने बेटे के घर पर एक मोशन एक्टिवेटेड कैमरा लगाया, जिसमें उसने अपनी पोती अंबर (Amber) को एक रहस्यमय आकृति (Mysterious Figure) से बात करते हुए देखा, जिसके बाद महिला आश्चर्य में पड़ गई।
इस घटना के बाद वह अब पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स की मदद ले रही है, इस डरावनी आकृति की तस्वीरें महिला ने फेसबुक पर शेयर की जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोग भी इसे देख काफी हैरान हैं।
कैमरे ने कमरे की सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया, लेकिन उसमें कुछ भी असामान्य सा नजर नहीं आया, हालांकि कई दिनों बाद जब महिला ने फुटेज की जांच की तो वो अपनी पोती के बेड से कुछ इंच की दूरी पर खड़ी एक रहस्यमय आकृति को देखकर डर गई, टोरी ने कहा कि यह भूतिया आकृति उसकी पोती के बिस्तर के ठीक बगल में दिखाई दी, उसके सिर पर सींग और उसके लंबे पंजे थे।
