भोपाल: जब हमें पुलिस को तत्काल बुलाना हो तो हम डायल-100 पर फोन करते हैं। यानि जब हमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है तभी हम 100 डायल करते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में कुछ मनचलों ने इसे आशिकी का अड्डा बना लिया है। खासकर लॉकडाउन में के वक्त तो फेक कॉल्स की भरमार आ गई थी और फोन पर लोग महिला पुलिसकर्मियों से अश्लील बातों से लेकर गाली गलौज तक करते थे। लेकिन अब ऐसे मनचलों की खैर नहीं।
जी हां मध्यप्रदेश में डायल-100 का हाल कुछ ऐसा ही है। मनचलों ने इसे इश्क का अड्डा बना रखा है। ये हम नहीं बल्कि यहां आने वाले फेक कॉल्स बता रहे हैं, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो रहे हैं। महिला पुलिसर्मियों से मनचले अश्लील बातें करते हैं। दरअसल लॉकडाउन के वक्त कुछ लोगों ने डायल 100 को टाइमपास का जरिया बना लिया। इन तरह के फोन कॉल्स के आंकड़े चौकाने वाले हैं।
फेक कॉल्स से महिला पुलिसकर्मी इतने परेशान हो चुके हैं और वो कार्रवाई के मूड में हैं। मनचलों को सबक सिखाने के लिए संबंधित जिलों के एसपी को इन कॉल्स की डिटेल भेज रही है।
आप खुद सोचिए कि डायल- 100 जैसी सुविधा, तत्काल सेवा के लिए होती है। अगर ऐसी इमरजेंसी सर्विस पर फेक कॉल्स आएंगे तो क्या होगा? ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है, जो डायल 100 को टाइमपास का जरिया समझते हैं।
