राजधानी 10 दिनों तक लॉक: बैंक, राशन, शराब दुकानें भी रहेंगी बंद, शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालय भी नहीं खुलेंगे, सभी सीमाएं सील


 रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा आज शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस में 10 दिन के लॉकडाउन लागू किया गया है, लॉकडाउन के सम्बंध में कलेक्टर ने जानकारी और दिशा-निर्देश जारी किया है, शाम 4 बजे कलेक्टर कारोबारियों के साथ बैठक करके गाइड लाइन जारी की है।

यह लॉकडाउन पिछली बार से भी अधिक सख्त होगा। लॉकडाउन में सरकारी वाहन, एटीएम और मेडिकल इमरजेंसी को छूट रहेगी, दूध के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से दो घंटे की छूट मिलेगी। वैक्सीनेशन के लिए जाने वालों और कोविड जांच के लिए जाने वालों को छूट मिलेगी। इसके लिए मान्य परिचय पत्र साथ रखना होगा।

इसके अलावा किराना-सब्जी दुकानें भी बंद रहेंगी, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, रायपुर कलेक्टर ने किया निर्देश जारी, लॉकडाउन में शराब दुकानें भी बंद रहेंगी, शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे, लॉकडाउन की अवधि में सभी बैंक बंद रहेंगे, फ़ैक्ट्री का संचालन मजदूरों को कैम्पस में रखकर कर सकेंगे।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image