छत्तीसगढ़ कोरोना जांच में देश में तीसरे नंबर पर, प्रदेश में अब तक कुल 58.33 लाख सैंपलों की जांच


 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रति दस लाख की आबादी में रोजाना कोरोना जांच में देश में तीसरे स्थान पर है। इस मामले में केवल महाराष्ट्र और गुजरात ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं।

प्रदेश में रोजाना प्रति दस लाख की आबादी पर औसत 1409 सैंपलों की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए अब तक यहां कुल 58 लाख 32 हजार 740 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या के पीछे जांच में भी छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में है।