निबंध लिखकर बताना होगा आपने मास्क क्यों नहीं पहना, लोगों को सबक सिखाने पुलिस और प्रशासन की नई पहल


 राजधानी में लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। सरकार और पुलिस प्रशासन लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार अपील कर रहा है, लेकिन कुछ लोग खुलेआम बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे है। अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है।

दरअसल मास्क नहीं पहनने वालों को अब लाउडस्पीकर पर बताना पड़ रहा है कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना। इस पर निबंध भी लिखना पड़ रहा है कि मास्क नहीं पहनने की वजह क्या रही। डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि लापरवाह लोगों में अवेयरनेस लाने के लिए ये मुहिम शुरु की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार आज मध्यप्रदेश में 2546 नए कोरोना मरीज मिले हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 98 हजार 57 मरीज मिल चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत हुई है, मध्यप्रदेश में अब तक 3998 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं, आज 1573 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 76 हजार 2 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। आज पूरे मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 18057 है। इंदौर में आज 638 , भोपाल में 499 नए मरीज मिले हैं।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image