नाबालिग से दुष्कर्म मामला:बीमारी के बहाने नाइट ड्यूटी नहीं करता था एसआई, लेकिन पार्टी में गुजरती थी रात


 होली के दिन नाबालिग बालिका को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी एसआई वन टाइम किशोर तिवारी की मंगलवार शाम तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उसे पुलिस फरार बता रही है। भास्कर ने पड़ताल किया तो एसआई को लेकर कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए। एसआई की लंबे समय से नाइट ड्यूटी नहीं लगाई जा रही थी। उसे उसकी सहूलियत के अनुसार ही सेवा ली जाती थी इसके लिए उसे बीमार होना बताया जाता था।

लेकिन हकीकत यह है कि दिन में ड्यूटी से छूटने के बाद एसआई की रात दोस्तों के साथ शराब व शबाब की पार्टी में गुजरती थी। कांकेर थाना में पदस्थत एसआई वन टाईम किशोर तिवारी की पिछले कई महीनों से नाइट ड्यटी नहीं लग रही थी। थाना में उसकी विशेष रूप से दिन में ही ड्यूटी लगाई जाती थी। इसमें भी गश्त व अन्य मोर्चो में न लगातार थाना का डे अफसर ही बनाया जाता था। दिन भर ड्यूटी करने के बाद उसकी शाम तक छुट्‌टी हो जाती थी।

त्योहार व अन्य नाजुक अवसरों पर भी उसकी ड्यूटी रात में नहीं लगती थी। दिन में ड्यूटी के बाद उसकी रात में पार्टी में गुजरती थी। कई बार वह अपने इन दोस्तों के साथ शराब व शबाब की पार्टी करता था। होली जैसे त्योहार में जहां एक ओर जवानों की पूरे समय ड्यूटी लगा उन्हें सतर्क रहने कहा गया वहीं एसआई किशोर तिवारी की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक ही लगाई गई।

सेक्स रैकेट चलाने वालों से थे संबंध
एसआई किशोर तिवारी का जिले व शहर के ऐसे लोगों से काफी नजदीकी संबंध थे जो जिले में चोरी छिपे सेक्स रैकेट चला रहे थे। उसके दोस्त भी काफी हद तक इसी तरह के अनैतिक कार्य में संलिप्त रहते हैं। एसआई के आरोपी पूजा ठाकुर से भी अच्छे संबंध थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूजा ठाकुर के खिलाफ भानुप्रतापपुर में 2014 में देह व्यापार का मामला दर्ज किया गय था। उस पर वर्तमान में भी इसी तरह कार्य करने की आशंका है। बताया जा रहा एसआई कांकेर में इसी तरह अवैध कारोबार करने वालों से कुछ

वन टाइम से बना एसआई, नक्सली इलाका छोड़ मैदानी थानों में था तैनात
शासन ने साल 2012 में पुलिस आरक्षकों को एसआई बनाने एक वन टाईम योजना लाई थी। जिसमें ऐसे आरक्षक जो स्नातक हों उन्हें विभागी परीक्षा देकर एसआई बनाया गया था। इसके साथ ही शर्त यह थी कि वे 10 साल तक नक्सल इलाकों में ही तैनात रहेंगे। इसी योजना से किशोर तिवारी भी आरक्षक से एसआई बना था। लेकिन अपनी पहुंच व वसूली बाजी के चलते वह अधिकांश समय मैदानी इलाकों में ही तैनात रहा।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image