प्रेमी युगल ने टूटी-फूटी हिन्दी में लिखा सुसाइड नोट:गरियाबंद में लड़का-लड़की ने जहर खाया; लिखा- हम जीना चाहते हैं, लेकिन मरने को मजबूर किया, दोनों की हालत गंभीर


 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें टूटी-फूटी हिंदी में लिखा है कि वे जीना चाहते हैं, लेकिन उनको मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसमें 8 लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार बताया गया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

घटारानी धाम में सुबह स्थानीय दुकानदार पहुंचे तो वहां युवक-युवती बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। सूचना पुलिस ने दोनों को राजिम अस्पताल पहुंचाया, जहां से रायपुर रिफर कर दिया गया। युवक की पहचान पौंड गांव निवासी मोतीलाल के रूप में हुई है। जबकि लड़की नागझर गांव की रहने वाली है। थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मौके से सुसाइड नोट और बाइक जब्त की गई है।

दो पेज का सुसाइड नोट, लिखा- हमें एक ही चिता में जलाया जाए
पुलिस को जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, वह दो पेज का है और टूटी-फूटी हिंदी में लिखा हु़आ है। इसमें उन्होंने अपनी बात की शुरुआत और अंत दोनों जय श्रीराम लिखकर किया है। पत्र के शुरुआत में ही दोनों ने अपना नाम और पता भी लिखा है। साथ ही लिखा है कि हम लोग बिना गलती की सजा भुगत रहे हैं। नगझर निवासी 8 लोगों के नाम लिखे हैं और उन्हें उनकी मौत का जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image