रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना को लेकर सरकार की बैठक पर कहा है कि यह बैठक बेनतीजा है, सरकार को स्पष्ट घोषणा करनी चाहिये। और इससे निपटने कलेक्टरों को अधिकार देना चाहिये, अग्रवाल ने कहा कि हम पैसों की कमी नहीं होने देंगे ये बोलने से ही काम नही चलेगा, सेस के पैसे का उपयोग कोरोना रोकथाम में अबतक नहीं हुआ
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बैठक से कोरोना से निपटने का तरीका नहीं निकलेगा, अब तक सरकार के पुराने कोविड सेंटर ही नहीं खोले गए हैं, लॉकडाउन समाधान नहीं है लेकिन समस्या से निपटने का अंतिम हथियार है, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये कहा कि भाजपा ने चीफ सेक्रेटरी से मिलने का निर्णय लिया है, मुख्य सचिव से मिलने के पश्चात भाजपा दल राज्यपाल से मुलाकात करेगा।
वहीं आज राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण शुक्रवार शाम 5 बजे से लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिला कलेक्टर द्वारा आज शाम 4 बजे यह तय किया जाएगा, यह लॉकडाउन 4 दिन से लेकर 1 हफ़्ते तक का हो सकता है। लॉकडाउन के सम्बंध में कलेक्टर जानकारी और दिशा-निर्देश देंगे। शाम 4 बजे कलेक्टर कारोबारियों के साथ बैठक करके इस अंतिम निर्णय लेंगे।
