छत्तीसगढ़ लॉकडाउन : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इस क्षेत्र के पांच साप्ताहिक बाजार तत्काल प्रभाव से बंद

 रायपुर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के अंतर्गत पांच साप्ताहिक बाजारों को तत्काल प्रभार से बंद किया गया है।

आयुक्त नगर निगम रिसाली द्वारा एक अप्रैल को जारी आदेश में कहा गया है कि रिसाली क्षेत्र में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण साप्ताहिक बाजारों में आम नागरिकों द्वारा बहुतायत में खरीदी के लिए भीड़ बढ़ती जा रही है।

आम नागरिकों एवं व्यापारियों को बार-बार समझाइश के बावजूद भी उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसलिए नगर निगम क्षेत्र रिसाली के पांच बाजारों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है। इनमें मंगल बाजार मरोदा प्रत्येक मंगलवार, स्टेशन मरोदा सप्ताह में दो दिन गुरूवार एवं रविवार, शनिचरी बाजार रूंआबांधा प्रत्येक शनिवार, रिसाली प्रत्येक रविवार और डूण्डेरा सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं गुरूवार शामिल है।

Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image