नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान, सरकार चुनाव में मस्त और प्रदेश कोरोना में पस्त, कुछ करने का माद्दा ही नहीं बचा


 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव में मस्त और प्रदेश कोरोना में पस्त है। सरकार राजनीति में व्यस्त हैं और प्रदेश को देखने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में कोरोना का विस्फोट हो रहा है और रोज मौत के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं लेकिन प्रदेश में कोई देखने वाला नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि सरकार अब निर्णय लेने की भी स्थिति में नहीं है, इसी वजह से कलेक्टर को यह जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। दुर्ग कलेक्टर ने 6 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है लेकिन जहां 14 सौ से ज्यादा मरीज आए हैं, वहां सरकार और प्रशासन किसी प्रकार की निर्णय की स्थिति में नहीं है। सरकार ने पूरी तरह से मुंह मोड़ लिया है या कहें कि सरकार में कुछ करने का माद्दा ही नहीं बचा है कि लोगों को बचाया जा सके।

बता दें कि आज स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में राजधानी रायपुर में लॉकडाउन नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है, जबकि प्रशासन ने दुकानों की टाइमिंग को लेकर सख्ती जरूर बरती जा रही है, अब प्रदेश में कई जिलों में शाम 6 बजे तक ही दुकानें खुल सकेगी, वहीं राजनांदगांव में शाम 4 बजे तक ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।

Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image