यह कैसा प्यार?:स्कूल में साथ पढ़ने वाली छात्रा को किया प्रपोज, मना करने पर घर में घुसे, कपड़े फाड़े, कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में प्यार को ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा पहले नाबालिग प्रेमी ने प्रपोज किया। छात्रा ने मना किया तो धमकी देने लगा। फिर अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा के घर में घुस गया। उसके कपड़े फाड़े, जमीन पर घसीटा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की गुरुवार को घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए थे और दादी दूसरे कमरे में सो रही थीं। इसी उसके साथ पढ़ने वाला एक नाबालिग लड़का अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुस आया। उसने लड़की से उसके साथ भाग चलने के लिए कहा। लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर कमरे में ले गए। वहां उसके कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म के दौराना दोनों साथी कमरे के बाहर पहरा देते रहे आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की फिर भी नहीं मानी तो साथ पढ़ने वाले नाबालिग ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोनों साथी कमरे के बाहर पहरा देते रहे। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। परिजनों के लौटने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंच FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों नाबालिग सहित बहेराडीह निवासी गुलशन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी लड़की का पीछा करता, मना किया तो धमकी देता लड़की ने पुलिस को बताया कि मुख्य नाबालिग आरोपी उसके साथ ही पढ़ता है। वह अक्सर उसका पीछा किया करता था। कई बार उसने प्रपोज भी किया, लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा और धमकी भी देता था। घटना वाले दिन भी वह उससे भाग कर चलने के लिए कह रहा था। साथ ही दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। फिलहाल आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image