छत्तीसगढ़: किसी भी समय जारी हो सकती है निगम-मंडलों में नियुक्ति की सूची, चुने जाएंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सदस्य
छत्तीसगढ़ में आज या फिर कल निगम-मंडलों में नियुक्ति की सूची जारी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्योत्सव से पहले ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सदस्यों के नामों का ऐलान हो सकता है। बता दें कि लंबे समय से आयोग, निगम, मंडलों और बोर्ड के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर चर्चा चल रही थी। वहीं अब जल्द ही आदेश जारी हो सकते हैं। मालूम होगा कि लंबे समय से निगम मंडल और आयोग के पदों नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में राज्योत्सव से पहले पर सूची जारी कर खाली पदों पर नियुक्ति की जा सकती है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्ति होनी है।