सिंगर को मारकर 10 टुकड़े किए..हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार:मोटिवेशन गैंग ने दिया वारदात को अंजाम, पैसे के चलते गई थी जान
भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में 7 अक्टूबर को एक सिंगर का अपहरण करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 10 आरोपियों ने सिंगर को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को कुल्हा़ड़ी से काटकर 10 अलग-अलग टुकड़ों में किया और अलग-अलग जगहों में फेंका था। इस मामले पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं चार आरोपी फरार थे। पुलिस ने उनमें से 3 को पहले गिरफ्तार किया था, उसके बाद अब चौथा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस हत्याकांड में चार आरोपी फरार थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम बनाई गई थी। वह लोग ठिकाना बदल कर रह रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करके फरार आरोपी हरीश निषाद (24 वर्ष) ग्राम कचलोन, सिमगा जिला बलौदा बाजार, अभिषेक एक्का (24 वर्ष) निवासी जेल के पास कोरबा सहित अभिषेक जंघेल (24 वर्ष) निवासी गोपालपुर, छुईखदान जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बलौदाबाजार जिला के सिमगा थाना अंतर्गत इमामबाड़ा निवासी नईम खान (25 साल) फरार था। पुलिस ने इसे भी धर दबोचा है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।