छत्तीसगढ़ BJP की दूसरी सूची पर आया बड़ा अपडेट…! बड़े नामों पर लग सकती है मुहर, इन प्रत्याशियों की संभावना ज्यादा..
• devendra kumar
रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जैसे जैसे विलंब हो रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों को लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहें है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों में 3 महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा और ओपी चौधरी, 2 उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा और मोतीलाल साहू की टिकट तय मानी जा रही है। केदार कश्यप को नारायणपुर से, विजय शर्मा को कवर्धा और ओपी चौधरी को रायगढ़ से भारतीय जनता पार्टी मैदान में उतार सकती है।
इसी तरह भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को पार्टी रिपीट कर सकती है तो वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मोतीलाल साहू को इस बार रायपुर ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। प्रदेश की एक उपाध्यक्ष सरला कोसारिया को पहले ही टिकट दी जा चुकी है। इधर 13 विधायकों में से 10 की टिकट फाइनल मानी जा रही है। वर्तमान विधायकों में से डमरू धर पुजारी, ननकी राम कंवर और रंजना साहू का टिकट कट सकता है।
