महासमुंद में हादसा ! तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला, 2 की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखें को मिला हैं। जहां बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों का शव बरामद किया हैं। यह पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सरायपाली ईवास इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास हुई। जहां तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि युवकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी सरायपाली पुलिस को दी। पुलिस ने युवकों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
बता दें कि मृतक युवकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल (Road Accident) पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी हुई हैं।