हिंदुस्तान की राजनीति में गिरावट… लोगों को संसद में बोलने की अनुमति नहीं’, पूर्व मंत्री का बड़ा बयान
रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस नागपुर से लोकसभा चुनाव के प्रचार की शंखनाद करने जा रही है। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित कांग्रेस की महारैली की तैयारी को लेकर राजनांदगांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के स्थापना दिवस पर ‘हैं तैयार हम’ रैली से चुनाव प्रचार की शुरुआत की जाएगी। इसी बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगन का बड़ा बयान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नागपुर में कांग्रेस की महारैली पर कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति में गिरावट आई है, चुने हुए लोगों को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। अगर कोई सरकार के खिलाफ बोला तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है। यह प्रजातंत्र के लिए बहुत घातक है। ये किसी भी लोक तांत्रिक देश में उचित नहीं माना जा सकता है। प्रजातंत्र की रक्षा के लिए नागपुर में रैली में निकाली जा रही है। डेमोक्रेसी की रक्षा के लिए सराहनीय पहल है। छत्तीसगढ़ से भारी तादाद में कार्यकर्ताओं के नागपुर जाने की तैयारी है। मैं खुद नागपुर जाऊंगा।