सफेद बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, नीली आंखों बनी चर्चा का विषय
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है। चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को 'रोमा' नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर गुरुवार को सामने आई।’’ उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के बागवानी अनुभाग द्वारा प्रबंधित मैत्री बाग चिड़ियाघर में 2023 में दूसरी बार सफेद बाघ शावकों का जन्म हुआ है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य सफेद बाघिन 'रक्षा' ने पिछले साल 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनका नाम 'रुस्तम', 'राणा' और 'बॉबी' रखा गया। क्यों सार्वजानिक नहीं हुई खबर जैन ने कहा कि नए शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में सफेद बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। उन्होंने बताया, ‘‘सफेद रंग के फर और नीली आंखों वाले ये शावक अब लगभग पांच महीने के हो गए हैं।’’ जैन ने कहा, ‘‘बाघिन शावकों की देखभाल करते समय सतर्क रहती है। अब तक बाघिन और शावकों को गुफा जैसा माहौल देने के लिए नियंत्रित रोशनी वाले बाड़े में रखा गया है। बाघिन अपना अधिकांश समय बच्चों की देखभाल में बिताती है। उसी के मद्देनजर बाघ शावकों के जन्म की खबर सार्वजनिक नहीं की गई।’’
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
जब मंत्री बनाने लगे चाय : महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी, प्रचार के लिए अपनाया अनूठा तरीका
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image