पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव क्यों नहीं लड़े लोकसभा चुनाव? बताए तीन कारण
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने कद्दावर नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ा रही है। कुछ बड़े नेताओं ने पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार भी किया है। इसके साथ ही पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव के पास भी पार्टी की तरफ से प्रस्ताव आया था। कांग्रेस चाहती थी कि टीएस सिंहदेव बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। टीएस सिंहदेव ने पार्टी के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनके न कहने के बाद यह कहा जा रहा था कि उन्होंने हार के डर की वजह से मना कर दिया है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने बताया है कि वह क्यों लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
हार का नहीं था डर
दरअसल, एक इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा है कि पार्टी की तरफ से मेरे पास ऑफर आया था। मैंने बिलासपुर से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। पूर्व डेप्युटी सीएम ने कहा कि इसके पीछे की वजह हार का डर नहीं था। मेरे व्यक्तिगत कारण थे। मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं थे। चुनाव लड़ने बहुत पैसा खर्च होता है। कुछ दिन पहले ही हमने अपनी बेटी की शादी की है। उसमें बहुत खर्च हुआ है।