सीएम विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने का मामला, पार्षद सागर केशरवानी पर FIR दर्ज
जांजगीर-चांपा। CM विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने के मामले पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया गया था। वहीं, अब इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी पर FIR दर्ज करवाई है। वहीं, अब मामले की जांच में शिवरीनारायण पुलिस जुट गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आए। इस वीडियो में सीएम साय पूछते हैं कि महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगा। कांग्रेस के लोग भरमा रहे हैं कि यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठाए रहेंगे, तब तक महतारी वंदन का पैसा जाता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा लबरा है। महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image