‘दिन में 3 कपड़ा बदलने वाले अब 1 ही कपड़े में 3 कार्यक्रम निपटा रहे हैं’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में से कांग्रेस को एक ही सीट पर जीत मिली है। बाकी 10 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद अब प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी और राहुल गांधी तलवार लेकर खड़े है, राहुल गांधी ने मोदी के पजामा का नारा काट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ऊँट अब पहाड़ के नीचे आ चुका है। दिन में 3 कपड़ा बदलने वाले अब 1 ही कपड़े में 3 कार्यक्रम निपटा रहे हैं। 6 महीने 1 साल के भीतर मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट ​भी किया है। जिसमें उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘फणनवीस इस्तीफ़ा दे रहे हैं, योगी जी की कुर्सी डोल रही है। भजनलाल शर्मा भी डगमग-डगमग कर रहे हैं। सरकार बनी नहीं है लेकिन जदयू प्रवक्ता अग्निवीर योजना रद्द करने और जातिगत जनगणना की बात कर रहे हैं। ये सब वो मुद्दे हैं जो राहुल गांधी जी लेकर चले हैं।’ वहीं भूपेश बघेल के इस पोस्ट को लेकर अब बीजेपी ने भी जमकर पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भूपेश बघेल के पोस्ट को रिट्विट करते हुए भेपूश बघेल से पूछा कि ‘तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता राजनांदगांव में काफिला क्यूं लुटा।’
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image