5 वीं मंजिल से कूद गया माइग्रेन का मरीज : ओडिशा से रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल आया था इलाज कराने
रायपुर। रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल में एक मरीज ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। मरीज ओडिशा से रायपुर इलाज के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि, उसे माइग्रेन की शिकायत थी। रविवार की शाम को अचानक से वह पांचवीं मंजिल से कूद गया। जमीन पर गिरने से उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राम बिस्वाल (60) 22 अगस्त को अपने परिचित के साथ रायपुर आया था। वह मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती था। रविवार को एक अटेंडेंट दोपहर तक उसके साथ था, बादमें वह चला गया था। शाम को राम बिस्वाल अस्पताल में अकेला था। अस्पताल में टहलते नजर आया था मरीज अस्पताल के पांचवें फ्लोर के जनरल वार्ड में शाम करीब 5 बजे राम अपने बिस्तर से उठकर टहल रहा था। वह कुछ सेकेंड इधर-उधर देखता है फिर खिड़की के पास चला गया। उसने खिड़की खोलने की कोशिश की लेकिन लॉक नहीं खुला। यह पूरी घटना वहां की CCTV में कैद हो गई। खिड़की के ऊपर चढ़कर कूदा जब खिड़की नहीं खुली तो वह कांच से नीचे की तरफ झांकने लगा। फिर वह तेजी से खिड़की के ऊपर चढ़ गया। खिड़की का ऊपरी हिस्सा खुला हुआ था, यहीं से वह बाहर निकलकर नीचे कूद गया। जमीन पर गिरते ही सिर फटने से उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस अस्पताल प्रबंधन ने तेलीबांधा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में पुलिस अस्पताल के स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image