हरेली तिहार को लेकर सियासत! डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर किया पलटवार, बोले- मुगालते में ना रहे कांग्रेसी
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को हरेली तिहार पर चल रही सियासत को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत त्यौहार हमेशा से यहां मनाए जाते रहे हैं। कांग्रेस को मुगालता हो गया है कि पर्व त्यौहार का विस्तार उन्होंने किया। छत्तीसगढ़ में लोग वर्षों से पर्व त्यौहार मना रहे हैं। हम परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। कांग्रेस मुगालते में ना रहे कि तीज-त्यौहार, गेड़ी, हरेली इनका आविष्कार कांग्रेस ने किया। उपमुख्यमंत्री साव ने किसानों की फसल बीमा कहा कि अलग-अलग कारण से बहुत सारे किसानों की फसल बीमा नहीं हो पाई है। राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा था,जिसे केंद्र ने मंजूरी दी है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में लगातार निर्णय लेकर काम करती है। सरकार योजना और कार्यक्रम के माध्यम से लगातार किसानों के लिए तरक्की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल्या विहार की मूलभूत समस्याओं को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि मेरे संज्ञान में बात आई है। संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्हें सुविधा मिले इस पर ध्यान दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसे लेकर अरुण साव ने कहा कि शासन की ओर से अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लगातार बारिश होने के कारण जल भराव की स्थिति है। किसानों को बारिश की आवश्यकता भी थी। अच्छी बारिश हो रही है। किसानों के लिए लाभकारी है। अच्छी फसल होगी। अच्छी फसल छत्तीसगढ़ के लिए आवश्यक है। जल भराव को लेकर विभिन्न अमले है इस दिशा में काम कर रहे हैं।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image