महिला कांग्रेस का प्रदर्शन : सीएम आवास घेरने निकली महिलाएं, कई कार्यकर्ता पीड़िता बनकर पहुंचीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद वो सीएम आवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रही और दोनो के बीच जमकर धक्कामुक्की हो रही है। बघेल बोले- अपराधियों को बचा रही है सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ रही है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं और राज्य सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। भिलाई में छात्रा के साथ अनाचार की घटना हो गई। फिर भी मामले में FIR करने में तीन माह लग गए। कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद FIR दर्ज किया गया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, लाल साड़ी पहनकर मां दुर्गा के रूप में महिलाएं आई हैं। इस 8 माह की सरकार ने माता, बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। यह सरकार कहां से चल रही समझ नहीं आता है। राज्यपाल को जिलों में जाकर बैठकें करनी पड़ रही है। महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है, घर से निकलने में डर रही हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता महिला सुरक्षा पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि, इस नौ महीने की सरकार में माता और बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आपको यदि जनता ने चुना है तो माता बहनों का सम्मान होना चाहिए। यह सरकार कहां से चल रही, यह दिल्ली से चल रही है, नागपुर से चल रही है। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती है। आपको बहुत शौक है न लाठी मारने का, FIR करने का, आप तैयारी कर लो, 5 साल में आप थक जाएंगे FIR लिखते-लिखते, लाठी मारते-मारते।
Popular posts
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.. इन 13 जिलों में अगले 24 घण्टों में होगी मूसलाधार बारिश,