गाँव-गाँव तक पहुँचेगा भाजपा सदस्यता रथ
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मण्डलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा। भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गाँव गाँव तक पहुँचेगा, कालेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने गृह ज़िला लैलूंगा में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और राधे श्याम के साथ सदस्यता अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजयूमो के इस अभियान को अच्छा समर्थन मिला। भाजपा के सभी लोग और मंत्रीगण ने अपने अपने ज़िले में कार्यकर्ताओं के साथ आज सदस्यता अभियान भी चलाया। दुर्ग में सांसद विजय बघेल विधायक ललित चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के सदस्यता रथ यात्रा को झंडा दिखाया। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष बिलासपुर रामदेव कुमावत भाजपा का झंडा दिखाकर किया। चिरमिरी मे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, सहित भाजपा पदाधिकारी विभिन्न स्थानों में युवा मोर्चा की सदस्यता रथ यात्रा को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया । भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने धृढ़ संकल्प के साथ इस सदस्यता अभियान रथ यात्रा में लगे हुए है। भाजयूमो के सदस्यता अभियान रथ यात्रा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाम 4 बजे यात्रा निकाली जाहेगी जिसमें कैबिनेट मंत्री व रायपुर ज़िला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधयक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा , ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , ज़िला अध्यक्ष जयंती पटेल आदि उपस्थित रहेंगे
Popular posts
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
प्रशासनिक सर्जरी… 19 पटवारियों को किया गया इधर से उधर
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image