नामांकन रैली के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय बोले- सुनील भारी मतों से जीतेंगे
रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने शुक्रवार को रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले बीजेपी ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच सालों में प्रदेश को सिर्फ लूटने का ही काम किया है। आगे सीएम साय ने कहा कि, दक्षिण सीट से सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है। नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे CM साय ने कहा कि, सुनील सोनी ने लंबे समय तक रायपुर के जनता की सेवा की है। रायपुर दक्षिण क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। इस सीट से बृजमोहन 35 साल तक विधायक रहे हैं। आगे साय ने कहा कि, बृजमोहन को केंद्र भेजा गया अब इस सीट से सुनील सोनी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश 70 विधायक दिए थे। लेकिन पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हर काम में कांग्रेस को पैसा दिखता था, भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी की गारंटी साय- साय पूरी हो रही है। आगे सीएम साय ने कहा कि, सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है। नामांकन रैली के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, 9वीं बार दक्षिण विस में कमल का फूल खिलेगा। साथ ही अग्रवाल ने कहा कि, बृजमोहन दक्षिण का परमानेंट विधायक है अब सुनील सोनी क्षेत्र की सेवा करेंगे। आगे बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, दक्षिण को दो विधायक मिल रहे है, दक्षिण में डबल गति से विकास होगा। कांग्रेस ने लूट मार मचाई है। जनता ने ताकत दिखा दी है अब सुनील सोनी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image