टीएस सिंहदेव ने स्वीकार की बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती, कह दी ये बड़ी बात
रायपुर। छत्तीसगढ़ का राजधानी में होने वाले रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस इस सीट पर जीत के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। तो वहीं, इस सीट पर राज कर चुके बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे डाली है। तो इधर पूर्व डिप्टी सीएम रहे टीएस सिंहदेव ने उनकी चुनौती को स्वीकार भी कर लिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती हमें स्वीकार है। हम बृजमोहन अग्रवाल से ₹1 की शर्त भी लगाने को तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को बहुत ज्यादा वोट मिलेंगे और जितेंगे भी। दरअसल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव से ज्यादा वोट लाकर दिखाए। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार ज्यादा वोट पाकर दिखाए। बता दें कि, 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 41 हजार 544 वोट मिले थे। वहीं, बृजमोहन अग्रवाल 67हजार 719 वोट से जीते थे। इधर, बृजमोहन अग्रवाल की चुनौती पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा अति उत्साह में है। बृजमोहन अग्रवाल के पास खुद का एक वोट है, आम जनता के पास भी एक वोट है। फिर भी ऐसा अहंकार सही नहीं है। अगर वो जनता को अपना वोट बैंक समझ रहे है तो उसके लिए बधाई हो। बता दें कि, 13 नवंबर 2024 को इसी सीट पर उपचुनाव होना है, जिसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। भाजपा ने जहां सुनील सोनी को टिकट दिया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में देखना होगा कि, उपचुनाव में रायपुर दक्षिण की जनता किस पर अपना भरोसा जताएगी।
Popular posts
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image
भारत के वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रमाण है विधायक अनुज शर्मा
Image