क्या गर्मी में धान की फसल लगाने पर जुर्माना लगाएगी सरकार? सीएम साय ने किसानों को दिया बड़ा जवाब
रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। रबी सीजन में धान बुआई पर बीजेपी और कांग्रेस में राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि गर्मी में धान बोने को लेकर सरकार किसानों को हतोत्साहित कर रही है। अब इम मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को जवाब दिया है। कांग्रेस क्या आरोप लगाए थे? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने आरोप लगाया कि धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर जिले के कलेक्टरों ने किसानों के लिए आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि धान बोने वाले किसानों को हतोत्साहित करने के लिए के लिए धान की जगह दलहन और तिलहन फसल बोने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, धान बोने पर किसानों पर कार्रवाई करने और जुर्माना लगाने के मौखिक आदेश भी दिया गया है। धनेन्द्र साहू ने कहा कि आदेश लिखित में नहीं देकर मौखिक रुप से दिए गए हैं। धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर जिले के कलेक्टरों ने आदेश देकर किसानों पर धान की खेती नहीं करने का दवाब बनाया है। उन्होंने कहा कि यह किसानों का अधिकार है कि वह अपने खेत में कौन की फसल लगाते हैं। किसान गांजा या अफीम तो बो नहीं रहा है जिस कारण से उस पर बैन लगाया जा रहा है। किसान विरोधी नीति अपना रही है सरकार उन्होंने कहा कि सरकार किसानों विरोधी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि रमन सरकार में भी ऐसा फैसला जारी किया था। बाद में विरोध के कारण उस फैसले को वापस लेना पड़ा था। अब विष्णुदेव साय की सरकार भी ऐसा फैसला कर रही है।
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image
सीएम साय का रोड शो शुरू : राजधानी में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के साथ खुली जीप पर निकले, कई दिग्गज नेता भी मौजूद
Image