बदला मौसम! इन जिलों में शीतलहर की स्थिति, तो रायगढ़ का लुढ़का पारा, जानें IMD का नया अपडेट
रायगढ़ जिले में विगत तीन-चार दिनों से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। अब दिन के समय भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। साथ ही शाम होते ही तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जा रही है। इससे रात के 12 बजे के बाद से शहर का तापमान 10-11 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। सुबह के समय भी मार्निंग वॉक पर जाने वाले लोग ठंड को देखते हुए देर से गार्डन व पार्क में पहुंच रहे हैं। साथ ही सुबह के समय भी ठिठुरन ज्यादा होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे व पालकों को भी अब दिक्कत होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बना हुआ है। इससे तापमान में गिरवाट होने से ठिठुरन बढ़ रही है। अब वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन प्रारंभ हो रहा है। इससे फिलहाल न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री तक ही रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों व पठार क्षेत्रो में शाम से ही शीतलहर शुरू हो रही है। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। इन दिनों सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ने के कारण खेती-किसानी का काम भी धीमी हो गई है। मौजुदा समय में धान कटाई व मिंजाई का काम चल रहा है। ठंड की वजह से किसान सुबह 9 बजे के बाद ही खेतों में पहुंच रहे और शाम 4 बजते तक घर लौट जा रहे हैं। वहीं शहर में रात 10 बजे के बाद ठिठुरन ज्यादा बढ़ने के बाद जगह-जगह अलाव जलाना शुरू हो जा रहा है। क्याेंकि इन दिनों रात में सफर करने वाले यात्री बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव का सहारा लेते नजर आते हैं। इस संबंध में यात्रियों का कहना है कि ठंडी हवा के साथ ठिठुरन बढ़ने से बचने के लिए अलाव से ही राहत मिल रहा है। जिससे इन दिनों शहर के चौक-चौराहों पर रात 10 बजे से ही अलाव सुलगने लग रहा है।
Popular posts
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.. इन 13 जिलों में अगले 24 घण्टों में होगी मूसलाधार बारिश,