एडीआर की रिपोर्ट: संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्रियों में विष्णु देव साय नौवें स्थान पर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, उन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है। दूसरी तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं। उनकी कुल संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। प्रतिव्यक्ति आय से 7 गुना ज्यादा सीएम की आय वैसे देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्रियों में केवल दो महिलाएं बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी शामिल हैं। देखा जाए तो भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-24 के दौरान 1,85,854 रुपये थी। वहीं, मुख्यमंत्रियों की औसत आय 13,64,310 रुपये रही। यानी औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये की देनदारी है। अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया तीसरे पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।
Popular posts
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
प्रशासनिक सर्जरी… 19 पटवारियों को किया गया इधर से उधर
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image