गायब हुई ठंड! दिन में तेज लगने लगी धूप, तापमान में बदलाव से बीमारियों का बढ़ा खतरा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हवा की दिशा में परिवर्तन में होते ही वातावरण से ठंडक पूरी तरह से गायब हो गई है। अब दिन में धूप चुभने लगी है। इधर दिन का तापमान में लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को दो डिग्री बढ़ते हुए तापमान 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही रात के तापमान भी बढ़ते हुए 15 डिग्री के पार पहुंच गया। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह से मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। कुछ दिनों से मौसम साफ होने के बावजूद वातावरण से ठंडक का असर गायब होने लगा है। वहीं दिन के समय तेज धूप खिलने से सूर्य की चुभन महसूस हो रही है। मौसम बदलाव से जनजीवन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल जांजगीर-चांपा जिला गर्म मिजाज मौसम के लिए जाना जाता है। दिसंबर से जनवरी व फरवरी माह में ठंड का असर रहता है। इस बार नए वर्ष के पहले सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाया था। उसके बाद आसमान में बादलों की मौजूदगी से तापमान में बढ़ोतरी हुई। गत सप्ताह से आसमान साफ होने के बावजूद वातावरण में मौसम अनुकूल ठंडक नहीं पड़ रही है। दिन में तेज धूप की चुभन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 15.5 डिग्री रहा। केवल सुबह के समय हल्की ठंड पड़ रही है। बाकी समय गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग अब जैकेट पहनना बंद कर दिए है। अब डेढ़ से बंद पंखे चलने लगे है। कल से फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार हवा की दिशा में फिर से परिवर्तन की संभावना है। अभी मौसम साफ है, आगे भी साफ रहने की संभावना है। इसके कारण 24 से उत्तर से फिर ठंडी हवा चलेगी। 25 से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। माने ठंड का एक दौर फिर कल से शुरू होगी।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image