अभी से तेवर दिखाने लगा सूरज, फरवरी में हो रही है तपने वाली गर्मी, मौसम विभाग ने बताया क्यों बदला मौसम
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। फरवरी महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तापमान में वृद्धि हो गई है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री बढ़ सकता है। वैसे तो जनवरी के आखिरी हफ्ते में ही प्रदेश में ठंड पूरी तरह से गायब है। फरवरी में सताने लगी गर्मी छत्तीसगढ़ में फरवरी महीने में ही गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन और रात तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश में बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी बिलासपुर जिले में है। यहां 36 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर जिले में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 10.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। राजधानी में भी बढ़ा तापमान राजधानी रायपुर में भी दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को माना इलाके में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। यह तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा है।
Popular posts
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image
सीएम साय का रोड शो शुरू : राजधानी में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के साथ खुली जीप पर निकले, कई दिग्गज नेता भी मौजूद
Image