अगले 24 घंटों में 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, कई जिलों में भीषण गर्मी, राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार
• devendra kumar
रायपुर: छत्तीसगढ़ में जोरदार गर्मी का एहसास होने लगा है। मार्च महीने में ही सूरज अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के लिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 16 जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट
शुक्रवार को राजनांदगांव सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है।
इन जिलों में लू चलने का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 16 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। विाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
