आखिरी सांस तक एक दोनों से लिपट थे, इस हाल में मिला प्रेमी और प्रेमिका शव, दोनों के बीच ऐसा रिश्ता की शादी के खिलाफ थे परिजन
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के गले में सुसाइड नोट मिला है। गांव में दो लोगों को शव लटकता देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरगद के पेड़ में लटक रहा था शव गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का शव बरगद के पेड़ पर लटकते हुए मिला है। जानकारी के अनुसार, लड़की घर से अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने निकली थी। दिन दिनों तक लड़की जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद परिजनों को बुधवार दोपहर इस बात की जानकारी हुई की य़ुवती का शव बरगद के पेड़ पर लटक रहा है। वहीं, गांव वालों ने लड़के के भी परिजनों को जानकारी दी। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान हो गई है। लड़की खुटेरी गांव की रहने वाली है उसका नाम टोकेश्वरी साहू बताया जा रहा है कि वहीं, लड़का कुम्ही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, उसकी पहचान टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरे भाई-बहन लगते हैं जिस कारण से शादी के लिए परिजनों की सहमति नहीं मिली थी।
Popular posts
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
भारत के वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रमाण है विधायक अनुज शर्मा
Image