ढेबर को हराने का गिदवानी को मिला इनाम, MIC में मिली जगह, जानिए और किसे बनाया गया सदस्य…
रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की सूची जारी की. खास बात यह है कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी MIC सदस्य बनाया गया है. ये बनाए गए MIC सदस्य दीपक जायसवाल अनामिका सिंह मनोज वर्मा भारती बादल संतोष साहू गायत्री सुनील चंद्राकर सुमन अशोक पांडे महेंद्र खोडियार हेम कुमार सेन सरिता आकाश दुबे संज्ञा अहीकार अमर गिदवानी नन्द किशोर साहू भोला राम साहू 14 MIC सदस्यों को सौंपे गए विभाग महापौर ने MIC सदस्यों को विभागों का आवंटन भी किया, जिसमें लोककर्म विभाग दीपक जायसवाल को, सामान्य प्रशासन एवं विधि-विधायी कार्य विभाग अनामिका सिंह को, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग मनोज वर्मा को, राजस्व विभाग भारती बादल को, जलकार्य विभाग संतोष कुमार साहू को, लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग गायत्री सुनील चंद्राकर को, विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग सुमन अशोक पांडे को, वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग महेंद्र खोडियार को, शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग हेम कुमार सेन को, महिला एवं बाल विकास विभाग सरिता आकाश दुबे को, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग संज्ञा अहीकार को, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग अमर गिदवानी को, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नंद किशोर साहू को और पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग भोला राम साहू को सौंपा गया.
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image